एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पक्की ग्रामीण सड़कों से सुगम हुई शिक्षा और स्वास्थ्य की राह, सुदृढ़ सड़क संपर्क से गांवों के समग्र विकास को मिली गति
प्रकाशित तिथि: 23/03/26 00:00
India
पटना, 23 मार्च (वार्ता)बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और सुदूर बसावटों तक निर्बाध संपर्कता सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। सुदृढ़ सड़क, सुलभ संपर्क, समग्र विकास के लक्ष्य के अनुरूप विभाग की ओर से पक्की ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बेहतर सड़क संपर्कता के कारण अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विपणन, बैंकिंग, बाजार और अन्य आवश्यक सरकारी सेवाओं से सीधे जुड़ पा रहे हैं, जिससे राज्य के समग्र विकास…