एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
विरासत के रंगों में सजी कल्पना: 'चित्रकारी' प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति
प्रकाशित तिथि: 18/04/26 00:00
India
पटना,18 अप्रैल (वार्ता) बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता "चित्रकारी" का आयोजन किया गया। बिहार विरासत विकास समिति के परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अरविंद कुमार तिवारी, उपकार्यपालक निदेशक, बिहार विरासत विकास समिति, समन्वयक डॉ अमित रंजन तथा सहायक निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय, तारामंडल, वॉइस ईंटू थिएटर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, स्वच्छता, प्रकृति…