एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मधुबनी जदयू जिलाध्यक्ष फुले भंडारी के निधन पर नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने जताया शोक
प्रकाशित तिथि: 10/10/26 12:42
India
पटना, 10 अक्टूबर (वार्ता) मधुबनी जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण भंडारी उर्फ फुले भंडारी के शनिवार को इलाज के क्रम में पटना के मेदांता अस्पताल में निधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, जदयू विधायक दल के नेता सह मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ,…