एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जदयू विधायकों-विधान पार्षदों को मिला विधायी दायित्वों का पाठ, नीतीश ने किया ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 12:04
India
पटना, 18 सितम्बर (वार्ता) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यहां पार्टी प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित एकदिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, विधायक दल के नेता सह मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद के उपसभापति प्रो. रामवचन राय, विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह…