एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026

जनता दरबार में 66 परिवादों की सुनवाई, सात दिनों में कार्रवाई का निर्देश : जिला पदाधिकारी

हाजीपुर, 21 सितंबर (वार्ता) बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने सोमवार को "जनता दरबार" कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया।जनता दरबार में कुल 66 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। जनता दरबार के दौरान सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सं. प्रेम जारी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार जनता दरबार परिवाद सुनवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/09/26 16:43
पिछला अपडेट
21/09/26 16:43
स्थान
India