एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जांच रिपोर्ट की समीक्षा के लिये बैठक आयोजित
प्रकाशित तिथि: 23/04/26 00:00
India
पटना, 23 अप्रैल (वार्ता) भीषण गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं जमीनी स्थिति के आकलन के लिये राज्यभर में किए गए पदाधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण के बाद गुरूवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त जांच रिपोर्ट, मोबाइल ऐप/एमआईएस के माध्यम से संकलित आंकड़ों तथा निरीक्षण के दौरान सामने आई वास्तविक स्थितियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जलापूर्ति योजनाओं की कार्यशीलता, पाइपलाइन की मरम्मती, चापाकलों की स्थिति, स्टैंड पोस्ट की गुणवत्ता, टैंकर से जल आपूर्ति व्यवस्था, संचालन और रखरखाव के…