एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अमरपुर पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने के लिये जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 14:59
India
सहरसा, 19 सितंबर (वार्ता) बिहार में सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने शनिवार को प्रखंड कहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायत के समग्र एवं सुनियोजित विकास को लेकर संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं, मूलभूत जनसुविधाओं तथा पंचायत में उपलब्ध सार्वजनिक परिसंपत्तियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पंचायत के विकास के लिए स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी, पशुपालन, कृषि, आजीविका, स्वरोजगार, आधारभूत संरचना एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों के…