एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का निरीक्षण किया
प्रकाशित तिथि: 29/04/26 00:00
India
पटना, 29 अप्रैल (वार्ता)बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आदेश के आलोक में पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बुधवार को बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने अपर समाहर्ता राजस्व, पटना, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना तथा अंचल अधिकारी को निर्देश दिए कि यथाशीघ्र ठाकुरवाड़ी के सभी चल-अचल सम्पतियों तथा बैंक खाताओं की विवरणी तैयार कर उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार का लेन-देन, विनिमय आदि पर तत्काल रोक रहेगा। जिलाधिकारी ने ठाकुरवाड़ी की परिसम्मतियों, दुकानों, आय-व्यय का लेखा-जोखा भी तैयार करने के लिये अपर समाहर्ता को निर्देश दिए।…