एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
संभावित बाढ़ की स्थिति एवं तैयारियों की समीक्षा
प्रकाशित तिथि: 26/09/26 12:32
India
दरभंगा, 26 सितंबर (वार्ता)बिहार के दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नेपाल में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर संभावित बाढ़ की स्थिति एवं तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को नदियों के जलस्तर, तटबंध, निचले इलाकों एवं नदी किनारे बसे गांवों की लगातार निगरानी के निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बिरौल अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के वर्तमान जलस्तर, जलस्तर में हो रहे परिवर्तन, बाढ़ पूर्व तैयारियों तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। श्री कुमार ने अधिकारियों…