एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पश्चिमी चम्पारण :जीएमसीएच में सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे फंक्शनल रखने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
प्रकाशित तिथि: 22/09/26 11:21
India
बेतिया, 22 सितंबर(वार्ता) बिहार में पश्चिमी चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मंगलवार को जीएमसीएच, बेतिया का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सर्जरी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी, आईसीयू, मेल एवं फीमेल मेडिसिन वार्ड, इमरजेंसी, डायलिसिस वार्ड, ईसीजी रूम समेत विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों की व्यवस्था, दवाओं, जांच, साफ-सफाई और आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। मरीजों एवं परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से…