एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सरस मेला में जीविका दीदियों ने सजाया आत्मनिर्भरता का बाजार, 15 राज्यों की महिलाएं पहुंचीं पटना
प्रकाशित तिथि: 21/09/26 12:23
India
पटना, 21 सितंबर (वार्ता)राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में रविवार को सरस मेला-2026 का शानदार आगाज हुआ। मेले में बिहार की जीविका दीदियों के साथ देश के विभिन्न राज्यों से आई महिला कारीगरों और उद्यमियों ने अपने हुनर और उत्पादों का प्रदर्शन किया है। यहां मधुबनी पेंटिंग, सिल्क साड़ी, अचार, लेदर उत्पाद, बेसन, पश्मीना सहित हस्तशिल्प और घरेलू उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला लोगों को आकर्षित कर रही है। सरस मेला में इस बार मधुबनी पेंटिंग, लेदर उत्पाद और मिथिला के प्रसिद्ध मखाना खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में पहुंचे आगंतुकों ने कहा कि बिहार…