एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

बकरी पालन से सीमांचल में गुलाबी क्रांति: 20 हजार महिलाओं की एकजुटता ने रचा 15 करोड़ के कारोबार का इतिहास

पटना, 03 अक्तूबर (वार्ता)बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने में जीविका के स्वयं सहायता समूह आधारित मॉडल लगातार नए और प्रेरणादायक अवसर पैदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीमांचल के चार जिलों अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में गुलाबी क्रांति (बकरी पालन और मांस उत्पादन) के जरिए जीविका दीदियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। सीमांचल जीविका गोट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़ीं करीब 20,000 महिलाओं की एकजुटता ने मौजूदा समय में 15 करोड़ रुपये से अधिक के संचयी कारोबार के माध्यम से एक नया इतिहास रच दिया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार जीविका बकरी पालन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 10:37
पिछला अपडेट
03/10/26 10:37
स्थान
India