एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार ज्ञान भारतम् मिशन समीक्षा दो अंतिम पटना
प्रकाशित तिथि: 27/04/26 00:00
India
बैठक में पांडुलिपियों के सत्यापन के बाद अस्वीकृत सर्वेक्षणों पर भी चर्चा हुई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 5,59,104 पांडुलिपियों के सर्वेक्षण अस्वीकृत हुए हैं. गया, मुजफ्फरपुर और पटना जैसे जिलों में स्वीकृत पांडुलिपियों की संख्या क्रमशः 1,49,378, 1,17,839 और 1,01,810 रही। मुख्य सचिव श्री अमृत ने मिशन की सफलता के लिये जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलों में छिपी हुई पांडुलिपियों की पहचान के लिए खोज अभियान को और अधिक व्यापक, निरंतर और सघन बनाया जाए। जिला स्तर पर पांडुलिपियों के संग्रहण के लिए एक सुव्यवस्थित और औपचारिक तंत्र को मजबूत किया जाए। श्री अमृत ने निर्देश दिये कि प्रत्येक…