एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार में टेलीमानस बना सहारा, 14416 पर घर बैठे मिल रहा मानसिक इलाज
प्रकाशित तिथि: 14/04/26 00:00
India
पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं के जूझ रहे लोगों के लिए राज्य में संचालित टेलीमानस की सुविधा रामबाण का काम कर रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 14416 पर मरीज 24 घंटे न सिर्फ निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ ले रहे हैं, बल्कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार भी आ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता, नींद की कमी, नशा, परीक्षा का दबाव और आत्महत्या जैसे नकरात्मक विचारों से निजात दिलाने की दिशा में विशेषज्ञ डॉक्टर और काउंसलर्स रोगियों की ऑनलाइन मदद कर रहे…