एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026

दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिये अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

लखीसराय,04 नवंबर (वार्ता) दीपावली एवं छठ पर्व 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत कराई जाए तथा घाटों पर पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल एवं सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, गोताखोर, अग्निशमन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार दीपावली छठ शांति समिति बैठक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/11/26 14:59
पिछला अपडेट
04/11/26 14:59
स्थान
India