एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा में फ्लैग मार्च, 450 स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 11:23
India
दरभंगा, 17 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के दरभंगा जिले में दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी जलारड्डी के संयुक्त नेतृत्व में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। जिले में करीब 450 स्थानों पर दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर लोहिया चौक, नीम चौक, दरभंगा टावर, कादिराबाद बाजार समिति, दिल्ली मोड़, बाघ मोड़, रेलवे स्टेशन, दोनार…