एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
दुर्गा पूजा, विजयादशमी और रावण वध कार्यक्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च
प्रकाशित तिथि: 16/10/26 10:09
India
औरंगाबाद, 16 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के औरंगाबाद जिले में दुर्गा पूजा, विजयादशमी और रावण वध कार्यक्रम के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च रमेश चौक से प्रारंभ होकर मस्जिद, महावीर मंदिर, नावाडीह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क, बराटपुर, धर्मशाला एवं टिकरी रोड होते हुए बाईपास तक पहुंचा। इसके बाद फ्लैग मार्च पुनः रमेश चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से आगामी दुर्गा पूजा पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं…