एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:38

बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पटना, 11 अगस्त (वार्ता) बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सन् 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय में झंडा फहराने के प्रयास में शहीद सात छात्रों की सप्तमूर्ति स्थित आदमकद प्रतिमाओं एवं बिहार विधान सभा परिसर में स्थित 'अमर जवान ज्योति' पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री यादव के बाद बिहार विधान सभा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी 'अमर जवान ज्योति' पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
77
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार नरेंद्र श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 14:15
पिछला अपडेट
11/08/26 14:15
स्थान
India