एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

सारण में जयप्रभा सेतु के नीचे मिली नवजात बच्ची

छपरा, 27 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में जयप्रभा सेतु के नीचे से मंगलवार को पुलिस ने एक नवजात बच्ची को बरामद किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सेतु के पिलर संख्या आठ के नीचे नवजात बच्ची को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने बच्ची को तत्काल मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पुलिस बच्ची की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार नवजात बच्ची बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 09:49
पिछला अपडेट
27/10/26 09:49
स्थान
India