एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सुपौल में हथियार और नशीले पदार्थों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 16:18
India
सुपौल, 28 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोकहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, कुल 60 ग्राम स्मैक, 19.3 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप, 2.25 लीटर अंग्रेजी शराब, 15 लीटर देसी चुलाई शराब, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और 13,350 रुपये नकद बरामद किए हैं। सुपौल पुलिस की ओर से आज जारी सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक(एसपी) शरथ एस आर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के लिए लोकहा थानाध्यक्ष…