एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

राघोपुर नाव हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के लिए दिए निर्देश

पटना, 14 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे में महिला और मासूम बच्चों की असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। स्वास्थ मंत्री ने हादसे में घायल लोगों के समुचित एवं बेहतर इलाज के लिए संबंधित चिकित्सकों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। श्री निशांत ने आज जारी शोक संदेश में कहा कि यह हृदयविदारक घटना मन को गहरे शोक और पीड़ा से भर देने वाली है। जिन घरों में नन्हे बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां पसरा मातम अत्यंत पीड़ादायक है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार निशांत हादसा शोक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 07:44
पिछला अपडेट
14/10/26 07:44
स्थान
India