एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नवरात्रि आस्था, सदाचार और मानव सेवा का पर्व: नीतीश कुमार
प्रकाशित तिथि: 11/10/26 07:38
India
पटना, 11 अक्टूबर (वार्ता) जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्री कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस, करुणा और कल्याण की प्रतीक हैं। नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था, आत्मसंयम और सदाचार के साथ मानवता की सेवा तथा परोपकार का संदेश देता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सामाजिक…