एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:30

नीतीश ने पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना, 10 मार्च (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्थावां एवं सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि सतीश कुमार एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार नीतीश शोक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/03/26 00:00
पिछला अपडेट
10/03/26 00:00
स्थान
India