एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:17

नीतीश ने होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना, 04 मार्च (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है ।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार नीतीश होली शुभकामना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/03/26 00:00
पिछला अपडेट
04/03/26 00:00
स्थान
India