एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महिला और नवजात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बिहार में बनेगा मजबूत 'नेटवर्क ऑफ केयर'
प्रकाशित तिथि: 30/09/26 12:55
India
पटना, 30 सितंबर (वार्ता) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स)पटना ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक उच्चस्तरीय राउंडटेबल का आयोजन किया। "नो वुमन फॉल्स थ्रू द गैप: बिल्डिंग ए नेटवर्क ऑफ केयर फ्रॉम प्री-प्रेग्नेंसी टू पोस्टनेटल पीरियड" विषय पर आयोजित इस संवाद में नीति-निर्माताओं, चिकित्सकों, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों, स्वास्थ्यकर्मियों, पेशेवर संगठनों, सामुदायिक प्रतिनिधियों और विकास साझेदारों ने भाग लिया। स्त्री रोग और प्रसूति में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा के लिए जॉन्स हॉपकिंस कार्यक्रम यानी जापाइगो के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भधारण से पहले की देखभाल से लेकर गर्भावस्था, प्रसव और प्रसव के बाद तक लगातार एवं…