एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026

बिहार-नेपाल सीमा पर 9.2 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

सुपौल, 29 सितंबर (वार्ता) बिहार के सुपौल जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के निकट 9.2 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसबी के अनुसार, 29 सितंबर को सीमा चौकी बेनालीपट्टी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी ने ग्राम बेनालीपट्टी स्थित रामजानकी मंदिर के समीप सीमा स्तंभ संख्या 201 के पास निगरानी के दौरान नेपाल की ओर से भारत आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसकी बोरी की तलाशी लेने पर 9.2 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेनालीपट्टी निवासी सुमन कुमार मेहता के रूप में हुई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार नेपाल गांजा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/09/26 13:23
पिछला अपडेट
29/09/26 13:23
स्थान
India