एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर और पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, 55 लाख से अधिक के पटाखे बरामद
प्रकाशित तिथि: 28/10/26 12:44
India
मधुबनी, 28 अक्टूबर(वार्ता) बिहार में मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात अग्रगामी 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर ने बिहार पुलिस और अंचल प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत 55,30,040 (पचपन लाख तीस हजार चालीस रुपये) बताई जा रही है। 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को अंचल अधिकारी, जयनगर से प्राप्त आसूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। टीम ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 270/15 से लगभग 01 किलोमीटर दूर भारतीय क्षेत्र…