एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 31, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भव्य रूप से मनाई गई
प्रकाशित तिथि: 31/10/26 07:31
India
पटना, 31 अक्टूबर (वार्ता)भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश…