एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और बकरी पालन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है पशु सखी
प्रकाशित तिथि: 23/10/26 06:47
India
पटना, 23 अक्टूबर (वार्ता)बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के अंतर्गत पशु सखी ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को आजीविका के एक सशक्त माध्यम के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पशु सखी जीविका संपोषित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी प्रशिक्षित सामुदायिक कैडर हैं, जो विशेष रूप से बकरी पालक महिलाओं को उनके पशुओं, खासतौर पर बकरियों, की उचित देखभाल, स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा एवं वैज्ञानिक पशुपालन संबंधी जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। पशु सखियाँ बकरियों में होने वाली प्रमुख बीमारियों की रोकथाम, समय पर टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं के उपयोग, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं उनके प्राथमिक उपचार…