एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार पर्यटन ने शुरू की विशेष प्रतियोगिता पितृपक्ष मेला: एक इन्फ्लुएंसर की नजर से
प्रकाशित तिथि: 25/09/26 10:38
India
पटना, 25 सितंबर (वार्ता)बिहार पर्यटन विभाग की ओर से गया जी में आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 को देश-दुनिया तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाने तथा मेले की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधी विशेषताओं को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रतियोगिता पितृपक्ष मेला: एक इन्फ्लुएंसर की नजर सेआयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में किसी भी एक सोशल मीडिया हैंडल पर 25,000 फॉलोअर्स वाले कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर और रील मेकर के साथ आम लोग भी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को पितृपक्ष मेला-2026, गया जी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं, पिंडदान, तर्पण,…