एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
देश-विदेश से गयाजी पहुंचे श्रद्धालु, पितृपक्ष मेला में 37.50 लाख लोगों ने की आस्था की यात्रा
प्रकाशित तिथि: 06/10/26 12:31
India
पटना, 06 अक्टूबर (वार्ता)मोक्षधाम गयाजी में इस वर्ष पितृपक्ष मेला के दौरान आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा है। अब तक 37 लाख 50 हजार 200 तीर्थयात्री, श्रद्धालु और पिंडदानी गया पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर चुके हैं। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु गया पहुंचे। रूस, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ब्राजील और यूक्रेन समेत विभिन्न देशों के हजारों नागरिकों ने भी गयाजी में पिंडदान एवं तर्पण किया। विदेशी श्रद्धालुओं ने गया में उपलब्ध सुविधाओं, धार्मिक स्थलों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा…