एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पितृपक्ष मेला: 16 सुपर जोन, 45 जोन और 365 सेक्टर में बांटा गया गया जी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 10:45
India
गया, 24 सितंबर (वार्ता) विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान देश-विदेश से गया आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 45 जोन और 365 सेक्टर में बांटा गया है और इन सभी क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस संबंध में गयाजी के हरिदास सेमिनरी प्रेक्षागृह में गुरुवार को मेले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर पदाधिकारियों एवं महिला दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसकी संयुक्त अध्यक्षता…