एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
महिलाओं को परेशानी हुई तो थाने जाने की जरूरत नहीं, मौके पर पहुंचेंगी पुलिस दीदी
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 13:09
India
पटना,19 सितंबर (वार्ता)राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक विशेष पहल शुरू की गई है, जिसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में स्कूटी सवार 'पुलिस दीदी' की तैनाती की जा रही है। ये पुलिस दीदियां विशेष रूप से महिला कॉलेज, स्कूल, पार्क, अस्पताल, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेट्रोलिंग कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। छेड़खानी, पीछा करने, महिलाओं को परेशान करने या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस दीदियां तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग करेंगी। अगस्त 2026 से शुरू की गई…