एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

गोपालगंज के 2.88 लाख पेंशनधारियों के खाते में 31.74 करोड़ रुपये अंतरित

गोपालगंज, 10 अक्टूबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत गोपालगंज जिले के 2,88,575 लाभुकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 31.74 करोड़ रुपये की पेंशन राशि अंतरित की। इस अवसर पर गोपालगंज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला पदाधिकारी समीर सौरभ और उप विकास आयुक्त गौरव कुमार उपस्थित थे। अंतरित राशि से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,73,095, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 47,038, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 19,258, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 22,641, लक्ष्मीबाई सामाजिक…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार पेंशन राशि अंतरण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/10/26 14:12
पिछला अपडेट
10/10/26 14:12
स्थान
India