एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सहरसा के 2.23 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में पहुंची सितंबर माह की पेंशन
प्रकाशित तिथि: 10/10/26 12:38
India
सहरसा, 10 अक्टूबर (वार्ता) सहरसा जिले के 2,23,013 पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित कर दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेंशन राशि के अंतरण की प्रक्रिया पूरी की। इसके तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में 1,100 रुपये की मासिक पेंशन भेजी गई। इस अवसर पर सहरसा जिला समाहरणालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता निशांत, सहायक समाहर्ता केतन शुक्ला, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक सहित लगभग…