एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पैक्स कम्प्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण एवं फसल सहायता योजना के कार्यों में तेजी लाएँ, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करें : निबंधक, सहयोग समितियाँ
प्रकाशित तिथि: 13/10/26 11:46
India
पटना, 13 अक्टूबर (वार्ता)निबंधक, सहयोग समितियाँ, बिहार, रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहकारिता पदाधिकारियों एवं सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों के साथ विभिन्न सहकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना, गोदाम निर्माण, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना तथा नेशनल को-ऑपरेटिव डेटाबेस के साथ पैक्सों की जियोटैगिंग की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना की समीक्षा के क्रम में कैमूर, समस्तीपुर एवं रोहतास जिलों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई। इन जिलों द्वारा…