एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पूरे बिहार में चलेगा पांच करोड़ पौधे लगाने का अभियान
प्रकाशित तिथि: 14/05/26 13:08
India
पटना, 14 मई (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस वर्ष वर्षा ऋतु में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। चालू वित्तीय वर्ष में पौधारोपण करने के लिए राज्यभर में व्यापक अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभाग ने इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा योजना, जीविका दीदी के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त करने की कार्ययोजना तैयार की है। यह अभियान जुलाई महीने के पहले सप्ताह से शुरू होकर पूरे वर्षाकाल तक जारी रहेगा। इसके तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से बरगद, पीपल, बकैन,…