एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
गरीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास और आत्मनिर्भरता जरूरी : डॉ. प्रेम कुमार
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 13:04
India
पटना, 17 अक्टूबर (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा और सामाजिक असमानता दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की है। डॉ. कुमार ने आज प्रदेश और देशवासियों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की सुविधाएं पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिए जरूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी आवश्यक है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और स्वरोजगार…