एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
शिक्षक राष्ट्र के चरित्र और भविष्य के निर्माता : डॉ. प्रेम कुमार
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 13:45
India
पटना, 05 अक्टूबर (वार्ता) बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. कुमार ने आज कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं। उनके मार्गदर्शन से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है तथा वे बेहतर नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी और डिजिटल युग में…