एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:00

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें नमन किया

पटना, 31 मार्च (वार्ता)बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रभक्त डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। डॉ. कुमार ने आज कहा कि श्री हेडगेवार बाल्यकाल से ही प्रखर राष्ट्रभक्त थे। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी करते हुए उन्होंने अनुभव किया कि राष्ट्र की वास्तविक उन्नति के लिए समाज को संगठित एवं चरित्रवान बनाना अत्यंत आवश्यक है। इसी संकल्प के साथ उन्होंने वर्ष 1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की, जो आज विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार प्रेम हेडगेवार नमन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/03/26 00:00
पिछला अपडेट
31/03/26 00:00
स्थान
India