एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
23 मार्च को शुरू होगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फार्मा स्पेक्ट्रम 2026
प्रकाशित तिथि: 22/03/26 00:00
India
औरंगाबाद, 22 मार्च (वार्ता) बिहार में औरंगाबाद जिले के बियाडा परिसर स्थित महादेवा लाल सर्राफ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में सोमवार से दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "फार्मा स्पेक्ट्रम-2026" का आगाज होगा। फार्मा स्पेक्ट्रम-2026" में "फार्मास्युटिकल और बायोमेडिकल विज्ञान में नवाचार और भविष्य के रुझान" विषय पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में भारत के अलावा अन्य देशों के भी वक्ता शामिल हो रहे हैं। इनमें बुरफा विश्वविद्यालय, सेन्सूक, थाईलैंड की डॉ. तनिकन संगनिम, पोखरा विश्वविद्यालय, नेपाल के डॉ. गुलाम मुहम्मद खान, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के प्रो. (डॉ.) विवेक दवे, रंगसिट विश्वविद्यालय, थाईलैंड के डॉ. कम्पनार्ट हुआंबुट्टा, आईआईटी-बीएचयू, वाराणसी, उत्तर…