एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा मौका
प्रकाशित तिथि: 27/04/26 00:00
India
पटना, 27 अप्रैल (वार्ता) कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यवसायियों के लिए एक खास ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है। इस खास पहल से राज्य के कलाकारों, तकनीशियनों और विभिन्न सेवा प्रदाताओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुल गए हैं। इस पोर्टल के माध्यम से स्थानीय कलाकार (एक्टर, डांसर, सिंगर आदि) के साथ-साथ फिल्म निर्माण से जुड़े तकनीकी और व्यावसायिक लोग भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसमें कैमरा, लाइट, साउंड, ड्रोन, एडिटिंग, वीएफएक्स जैसी तकनीकी सेवाएं, आर्ट डायरेक्शन, सेट डिजाइन, कॉस्ट्यूम…