एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पूरे राज्य में सीमांचल सहित 1.21 लाख बसावटें पक्की ग्रामीण सड़कों से जुड़ीं
प्रकाशित तिथि: 15/04/26 00:00
India
पटना, 15 अप्रैल (वार्ता) ग्रामीण कार्य विभाग ने सीमांचल एवं सीमावर्ती जिलों में सघन संपर्कता अभियान ने क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी है। राज्यभर में अब तक 1,20,178 किलोमीटर से अधिक लंबी पक्की सड़कों के निर्माण के माध्यम से 1,21,151 बसावटों को पक्की ग्रामीण सड़कों से जोड़ा जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ सड़क सम्पर्कता के इस महाविस्तार का सर्वाधिक लाभ विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले सीमांचल और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों को मिला है। अब तक पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में हजारों असंपर्कित बसावटों तक पक्की सड़कें पहुंचाई जा चुकी हैं। इसी प्रकार, सीमावर्ती पूर्वी चंपारण…