एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 1, 2026

गांधी जयंती पर बापू टावर के ऑनलाइन टिकटिंग का किया जाएगा शुभारंभ

पटना, 01 अक्टूबर (वार्ता)महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं बापू टावर , पटना के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बापू टावर में गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बापू टावर की ऑनलाइन टिकटिंग प्रणाली का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जिससे आगंतुकों और पर्यटकों को टिकट बुकिंग में काफी सुविधा होगी। साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा बापू टावर की विशेष 'सत्याग्रह' न्यूज बुलेटिन के दूसरे अंक का लोकार्पण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर 'परिवर्तन' संस्था के कलाकारों द्वारा गांधी भजनावली एवं लोकगीतों की प्रस्तुति की जाएगी।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
97
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार बापू टावर ऑनलाइन टिकटिंग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/10/26 12:37
पिछला अपडेट
01/10/26 12:37
स्थान
India