एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार में घट रहा बाढ़ का पानी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंडक-कोसी समेत प्रमुख नदियों की निगरानी जारी
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 09:31
India
पटना, 05 अक्टूबर (वार्ता) बिहार में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ के बाद नदियों के जलस्तर में अब अधिकांश स्थानों पर कमी का रुख है, लेकिन गंडक, कोसी, गंगा, बूढ़ी गंडक, बागमती और घाघरा समेत कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और सरकार की ओर से लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। जल संसाधन विभाग के पांच अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार गंडक नदी का डुमरियाघाट में जलस्तर 62.47 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 62.22 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि यहां जलस्तर गिर रहा है। विभाग के ताजा…