एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 1, 2026

दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र एवं प्रसंस्करण इकाइयों का किया निरीक्षण

दरभंगा, 01 नवंबर (वार्ता)भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, के सचिव अविनाश जोशी ने रविवार को दरभंगा के एक दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र तथा जिले की विभिन्न मखाना प्रसंस्करण इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया। श्री जोशी ने इस दौरान मखाना उत्पादन, अनुसंधान, प्रसंस्करण एवं विपणन की संभावनाओं का जायजा लिया तथा किसानों और उद्यमियों से सीधा संवाद किया। श्री जोशी ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र पहुंचकर मखाना की खेती, उत्पादन तकनीक, अनुसंधान एवं प्रसंस्करण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने मखाना उत्पादन से लेकर तैयार उत्पाद के निर्माण तक की प्रक्रिया को समझा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार मखाना अनुसंधान केंद्र निरीक्षण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/11/26 13:30
पिछला अपडेट
01/11/26 13:30
स्थान
India