एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पटना में कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी, 42 फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमें तैनात
प्रकाशित तिथि: 23/10/26 05:56
India
पटना, 23 अक्टुब (वार्ता) पटना जिले में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। मतदान को स्वच्छ, पारदर्शी, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 42 फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमें, छह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 11 जोनल दंडाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, दियारा क्षेत्रों में छह अश्वारोही दल लगातार गश्त कर…