एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मधुबनी जिले ने 3,96,487 पांडुलिपियों के साथ प्रदेश में प्राप्त किया पहला स्थान
प्रकाशित तिथि: 28/04/26 00:00
India
मधुबनी, 28 अप्रैल (वार्ता) बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में समीक्षा के क्रम में जिलावार पांडुलिपियों के सत्यापित एवं स्वीकृत सर्वेक्षण की स्थिति का आकलन किया गया, जिसमें मधुबनी जिले ने 3,96,487 पांडुलिपियों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि गया जिला 1,11,398 पांडुलिपियों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पांडुलिपियाँ ऐसे हस्तलिखित दस्तावेज होते हैं, जो सामान्यतः 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने होते हैं और जिनमें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक या ज्ञानवर्धक महत्व निहित रहता है। इन्हें हमारी सभ्यता की अमूल्य धरोहर माना जाता है, जिनका संरक्षण बेहद…