एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:33

मनरेगा में पिछड़ रहा पूर्वी चंपारण, राज्य के मुकाबले आधी भी नहीं रफ्तार, डीडीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मोतिहारी, 24 जुलाई (वार्ता) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन की रफ्तार राज्य की तुलना में काफी धीमी पाई गई है। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सामने आया कि मानव दिवस सृजन में जहां बिहार की औसत उपलब्धि 153.72 प्रतिशत है, वहीं पूर्वी चंपारण मात्र 74.65 प्रतिशत पर सिमट गया है। यह स्थिति जिले की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। समीक्षा के दौरान कई प्रखंडों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक पाया गया। संग्रामपुर (41.71%), पहाड़पुर (45.58%), बनकटवा (47.86%), अरेराज (53.32%), मेहसी (55.34%), कोटवा (58.51%) और पताही (59.15%) सबसे कमजोर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार मनरेगा रफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 10:44
पिछला अपडेट
24/07/26 10:44
स्थान
India