एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने दीघा ब्रिज हॉल्ट-झाझा रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 23/10/26 13:39
India
हाजीपुर, 23 अक्टूबर (वार्ता)पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को दीघा ब्रिज हॉल्ट से झाझा तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर ट्रैक अनुरक्षण, रेल परिचालन, संरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने फतुहा, बख्तियारपुर एवं बाढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा रेल अवसंरचना से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने,…